Advertisement

केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मास्क वितरण व कोरोना जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला संगठन के आह्वान पर आज माता राजमोहिनी देवी वार्ड क्रमांक 12 में भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास सरल के मुख्य आतिथ्य व पार्षद अनिता रविन्द्र गुप्त भारती तथा पूर्व पार्षद रविन्द्र गुप्त भारती के विशिष्ट आतिथ्य में मास्क वितरण व कोरोना जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई.. इस अवसर पर घर घर जाकर मास्क वितरण किया गया तथा लोगों को दो गज दूरी मास्क है जरूरी का पाठ पढाया गया.. इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास सरल ने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर आने से पूर्व हमें इससे हर हालत में बचने का उपाय करना होगा तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक मानी जा रही है अत: हमें बच्चों को मास्क पहनने की आदत सिखानी होगी.. इस अवसर पर पार्षद अनिता रविन्द्र गुप्त भारती ने मास्क वितरण अभियान को कई चरणों में करने का संकल्प दोहराया तथा उन्होने बताया कि यह अभियान पूरे सप्ताह भर शहर के विभिन्न स्थानों पर चलाया जायेगा साथ ही जिन्होंने कोरोना काल मे अपनी सामाजिक भूमिका निभाई है उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा.. इस अवसर पर पूर्व पार्षद रविन्द्र गुप्त भारती ने मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर लोगों को शुभकामनाएं दी तथा मोदी सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी..
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद दुबे, रमेश कश्यप, जगदीश जायसवाल, जय सिंह, हेमा कंसारी, मीना कंसारी,विजेंद्र कंसारी, जितेन्द्र रवि व परमेश्वर
सहित अन्य कार्यकर्ता तथा गणमान्य वार्ड वासी उपस्थित थे..

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47