Advertisement

कवर्धा : मुख्यमंत्री ने अपने वादा निभाया, 9 जून को पंडरिया क्षेत्र के क्रांति जलाशय एवं सिचाई विस्तार के लिए रखेंगे 43.81 करोड़ रूपए की आधार शिला

कवर्धा : मुख्यमंत्री ने अपने वादा निभाया, 9 जून को पंडरिया क्षेत्र के क्रांति जलाशय एवं सिचाई विस्तार के लिए रखेंगे 43.81 करोड़ रूपए की आधार शिला

मुख्यमंत्री की सिंचाई परियोजनाओं के दो घोषणाएं पुरी हुई, घटोला और क्रांति जलाशय के लिए शासन से मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले में सिचाई परियोजनाओं एवं सिचाई क्षमता को बढ़ाने वाली अपनी दो महत्वपूर्ण घोषणों को पूर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में कां्रति जलाशय और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के घटोला जलाशय की घोषणा की थी। इन दोनों परियोजनाओं को राज्य शासन से मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आगामी 9 जून को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करते हुए क्रांति जलाशय एवं नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग और नवीन नहर विस्तारीकरण सहित समुचित सिंचाई विस्तार की आधार शिला रखेंगे।

कैबिनेट मंत्र एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सिचाई क्षमता को बढ़ाने के लिए घटोला जलाशय और क्रांति जलाशय सहित विस्तारी करण के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल से विशेष आग्रह किया था। कैबिनेट मंत्री अकबर के विशेष प्रयासां से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में घटोला जलाशय के लिए 12 करोड़ 61 हजार रूपए और जगमड़वा जलाशय निर्माण के लिए 69 करोड़ 76 लाख रूपए की मंजूरी शासन से मिल गई है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर मुख्यमंत्री बघेल के 9 जून को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की जा रही है। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री बघेल कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में कबीरधाम जिले के विकास की श्रृंख्ला को बढ़ाते हुए करोड़ों रूपए के विकास कार्यां की सौगात देंगे और सामाजिक कार्यक्रामों शामिल भी होगें।

उल्लेखनीय है कि क्रांति जलाशय के लिए राज्य शासन से 43 करोड 81 लाख 24 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इन कार्यां में पंडरिया विकासखण्ड के हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य, फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमॉडलिंग कार्य, क्रांति जलाशय तथा देवसरा के नहरों का रिमॉडलिंग लाईनिंग तथा नवीन नहर विस्तारीकरण का कार्य शामिल है। इस कार्य में 2 हजार 686 हेक्टर सिंचाई क्षमता प्रस्तावित है। जिसमें आसपास के 17 गांव के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडरिया विधायक के आग्रह पर किसानों की बहुप्रक्षित सिंचाई जलक्रांति जलाशय सहित अन्य नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग और नवीन नहर विस्तारीकरण सहित समुचित सिंचाई विस्तार को पूरा करने का घोषणा किया था। मुख्यमंत्री के घोषणा के दो माह में ही नहर संबंधित निर्माण कार्यो के लिए 43 करोड़ 81 लाख 24 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इसके तहत पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फीडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमॉडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लायनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य के लिए 43 करोड़ 81 लाख 24 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

नहरों का रिमॉडलिंग निर्माण कार्य, लायनिंग तथा नहर विस्तारीकरण से होगा लाभ

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फीडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमॉडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लायनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य से आसपास के ग्रामीण और किसान लाभान्वित होंगे। कार्यों के बाद रूपांकित सिंचाई 121 हेक्टेयर में 931.24 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति होगी। नवीन माइनर नहर निर्माण से 828 हेक्टयर एवं बचत जल से 137.13 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सहित कुल 2686.13 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई किया जा सकेगा। प्रशासकीय स्वीकृति के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

निर्माण कार्य से 17 गांव के हजारों किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

पंडरिया विकासखण्ड के हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य, फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमॉडलिंग कार्य, क्रांति जलाशय तथा देवसरा के नहरों का रिमॉडलिंग लाईनिंग तथा नवीन नहर विस्तारकरण का कार्य होने से 17 गांव लाभान्वित होंगे। इनमें ग्राम बकेला, देवसरा, खैरझिटी, गांगपुर, बिरनपुर, परही, भगतपुर, लाडंगपुर, कुबाखुर्द, खपरी, रमतला, किसुनगढ़, झिरियाखुर्द, सागोनाडीह, दलपुरवा, लिम्हईपुर और मोहतरा कला के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57