Advertisement

बालोद : खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई

बालोद : खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम रेंगाकठेरा एवं खुटेरी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होेेंने बताया कि उक्त स्थानों में मौके पर जांच किया गया, जिसमें वाहन(टेªक्टर) क्रमांक सीजी 07 डी 1956 ट्राली द्वारा रेत की निकासी कर भंडारण एवं 12 घमी खजिन रेत का अवैध भण्डारण एवं परिवहन किया जाना पाया गया है। जिला खनि अधिकारी ने वाहन को जप्त कर अवैध रेत भण्डारणकर्ता एवं परिवहनकर्ता द्वारा समझौता शुल्क 27 हजार 100 रुपये की राशि शासकीय कोष में जमा कराया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57