Advertisement

सरगुजा: कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रभा आनंद सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/ सरगुजा //सरगुजा के कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में एवं सरगुजा जिला के उपसंचालक समाज कल्याण के डी के राय के मार्गदर्शन में समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा के तत्वावधान में 31 मई को अन्तर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत नशामुक्ति केन्द्र अंम्बिकापुर नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सचिव सुरेन्द्र साहू ने कहा कि नशा मानव समाज के लिए घातक है इससे समाज में अनेकों अपराध पनपते हैं नशा चाहे वह शराब का हो तम्बाखू , बीड़ी,चरस,मांखुर, सिगरेट ,गुटका,पाउच,गांजा या गुड़ाखु सभी मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है जिसके वजह से नशा करने वाला ब्यक्ति जीवन में आगे नही बढ़ सकता इसके अलावा वह गरीबी लाचारी जैसे हालातो से जुझता रहता है जिससे कि वह वह अपने जीवन में विकास नही कर सकता है और उसके परिवार के लोग आगे नहीं बढ़ पाते हैं।नशा हर अपराध की जननी है नशेड़ी ब्यक्ति अपने इच्छाओं को पूरी करने के लिए चोरी, लूट , डकैती जैसे जघन्य आपराधिक कृत्य करने लगता है, जिससे कि वहां नशा करने के लिए पैसा इकट्ठा कर सके, जिससे कि समाज में भय का वातावरण निर्मित होने लगता है, केन्सर, अस्थमा, टी वी स्वास ,डिप्रेसन आदि कई गम्भीर बीमारी होने का मूल कारण नशा ही है जो आदमी को समय से पहले मौत की ओर ले जाता है इसलिये हम सभी को अपने परिवार, समाज ,गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प करना चाहिये जिससे कि सभी का जीवन सुखमय हो सके। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा नशा मुक्ति हेतु पाठ्य-पुस्तकों में सुरू से हि सभी बच्चों को नशामुक्ति का पाठ पढ़ाना चाहिए।इस अवसर पर श्रीमती अल्पना मिश्रा ने उपस्थित लोगों को कहा कि हमे किशोरावस्था मे बालक बालिकाओ को भी नशा से होने वाले नुकसानों से अवगत कराना जरूरी है क्योंकि आज के बच्चे कल के भविष्य होते हैं इसलिये हमे सभी की समान भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नशा मुक्त समाज का निर्माण करना चाहिए । कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा द्वारा प्रकाशित नशा मुक्ति पंम्पलेट का वितरण किया गया ‌। जिससे लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ा।उक्त कार्यक्रम मे राकेश पाण्डेय,सत्यम द्विवेदी, अमित मिश्रा,बैदिक ठाकुर, श्रवन अग्रवाल, शिवम् द्विवेदी, शैलेश कुमार,दीपक विश्वकर्मा , आकाश साहू, ओमप्रकाश गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।यह जानकारी छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग के सचिव सुरेन्द्र साहू ने अपनी विज्ञप्ति में दिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57