छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ को मिलेंगे डायल 100/112 सेवा के 400 नए वाहन, वित्त विभाग ने दी इतने करोड़ की स्वीकृति

हाइलाइट्स-

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
  • छत्तीसगढ़ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
  • छत्तीसगढ़ को मिलेंगे डायल 100/112 सेवा के 400 नए वाहन।
  • वित्त विभाग ने दी इतने करोड़ की स्वीकृति।

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। आपातकालीन स्थिति में पुलिस रिस्पांस इमरजेंसी सेवा के रूप में मदद करने वाली डायल 100/112 सेवा के लिए पुलिस को 400 नए वाहन मिलेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में इसकी खरीदी के लिए वित्त विभाग ने 33 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। इन वाहनों को प्रदेश के सभी 33 जिलों में भेजा जाएगा।

बता दें कि, इस योजना को साल 2018 में 11 जिलों में लागू किया गया था। इसके लिए 252 वाहनों का क्रय किया गया था। वर्ष 2018 में क्रय किए गए अधिकांश वाहनों ने अपना माइलेज पूरा कर लिया है और कुछ वाहन इसे आगामी कुछ महीने में पूर्ण कर लेंगे। ऐसे में इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथा सभी जिलों में संचालित करने नवीन वाहनों की आवश्यकता थी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उल्लेखनीय है कि, आपात स्थितियों में यह सेवा बहुत उपयोगी साबित हुई है और इसके माध्यम से गंभीर परिस्थितियों में नागरिकों को आपात मदद त्वरित रूप से मिली है। अब इस सेवा अंतर्गत 400 अतिरिक्त वाहन जुड़ने से यह इमरजेंसी सेवा और भी मजबूत होगी तथा अधिकतम नागरिकों तक इसके लाभ मिल पाएंगे। इस योजना की उपयोगिता को देखते हुए संपूर्ण राज्य में संचालित करने शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है और इसके अनुरूप नवीन वाहनों की खरीदी का प्रावधान किया गया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!