ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Crime News: रिश्ते हुए शर्मशार ‘नाना’ बना हैवान ,10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म…

भोपाल: कोलार इलाके में एक दस साल की एक मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित 65 साल का वृद्ध है। वह पीड़िता को घर में पानी पिलाने के बहाने से लेकर पहुंचा था। जहां उसने उसके साथ गंदी हरकत की। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित जेके अस्पताल में साफ-सफाई का काम करता है। पीडिता आरोपित को नाना कहकर बुलाया करती थी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कोलार थाना प्रभारी जयकुमार सिंह ने बताया कि 10 साल की मासूम अपनी नानी के साथ रहती है। आरोपित 65 वर्षीय रामस्वरूप बाल्मीकि उसके घर के पास ही रहता है। वह जेके अस्पताल में साफ-सफाई का काम करता है। पीड़िता और उसकी नानी रविवार सुबह पन्नी बीनने गई थी। इस दौरान रास्ते में बच्ची को प्यास लगी तो वह अपने घर पानी पीने जा रही थी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रास्ते में उसे आरोपित रामस्वरूप मिल गया और बच्ची से बात करने लगा। बातों-बातों में बच्ची ने प्यास लगने की बात आरोपित को बताई तो वह बच्ची को पानी पिलाने के बहाने से अपने घर ले गया। घर के भीतर पहुंचते ही आरोपित ने दरवाजा बंद कर लिया। उसने जबरन बच्ची के कपड़े उतार दिए और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची डर गई और आरोपित को धक्का देकर उसके घर से भागी और नानी के पास पहुंचकर उसने पूरी घटना बताई। बाद में नानी बच्‍ची को थाने लेकर पहुंची और आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसआइ जय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की कोविड में मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां दूसरी शादी करने के बाद अपने पति के साथ रहती है। इस कारण से पीडिता अपनी नानी के साथ रहती है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!