पर्यवेक्षक ने किया ईवीएम जांच कार्य का निरीक्षण

पर्यवेक्षक ने किया ईवीएम जांच कार्य का निरीक्षण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु ईवीएम/वीवीपैट मशीनों के एफएलसी कार्यक्रम 27 जून तक की अवधि में पूर्ण किया जाना हैं। बेमेतरा जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक ईवीएम नोडल अधिकारी तमिलनाडु व्ही श्रीधर ने आज बुधवार को ईवीएम वीवीपैड प्रथम स्तरीय जांच कार्य का निरीक्षण किया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पर्यवेक्षक श्रीधर आज जिला कार्यालय स्थित ईव्हीएम वीवीपेट वेयरहाउस मे 10 जून से चल रहे ईवीएम मशीने प्रथम स्तरीय जांच कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होनें जिला निर्वाचन अधिकारी पदुम सिंह एल्मा से ईव्हीएम वीवीपैट मशीनों की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए जांच कार्य में आयोग के निर्देशों के संबंध में बिंदुवार जानकारी प्राप्त की। मशीनों के जांच का कार्य ईसीआईएल कम्पनी के 8 इंजीनियरों के द्वारा राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर छन्नू लाल मार्कण्डे, एफएलसी सुपरवाइजर भूपेन्द्र जोशी, निर्वाचन पर्यवेक्षक संतोष नामदेव, लायजनिंग ऑफिसर संतोष साहू सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।