ताजा ख़बरेंदेश

यूक्रेन की राजधानी कीव में हेलिकॉप्टर क्रैश, होम मिनिस्टर समेत 18 लोगों की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव में बुधवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हेलिकॉप्टर क्रैश छोटे बच्चों की देखरेख करने वाले सेंटर और स्कूल (किंडरगार्टन) के पास हुआ। इस हादसे में 2 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। इनमें होम मिनिस्टर डेनिस मोनास्टिरस्की भी शामिल हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

शहर ब्रोवरी में हादसा

यह हादसा कीव के उत्तरपूर्व में स्थित शहर ब्रोवरी में हुआ है। घटना के सूचना पाकर पुलिस और आपात सेवाओं से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इस एयरक्राफ्ट हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद बच्चों का स्कूल आग की लपटों से घिरा नजर आ रहा है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

हादसे की वजह का अब तक पता नहीं

अभी तक हादसे की वजह पता नहीं चल सकी है। यूक्रेन की नेशनल पुलिस के मुखिया इगोर क्लिमेंको ने कहा है कि अभी तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में यूक्रेन के गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और गृह मंत्री डेनिस मोनास्त्रिस्की और उनके डिप्टी मंत्री यावगेनी येनिन शामिल हैं। बता दें कि मोनास्त्रिस्की साल 2021 में ही यूक्रेन के गृहमंत्री बने थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!