Advertisement

4 जुलाई तक होगा गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन

4 जुलाई तक होगा गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए प्रदेश में 20 जून से 4 जुलाई तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा संचालित किया जाएगा। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस-जिंक कॉर्नर की स्थापना के साथ ही लोगों को डायरिया के बारे में जागरूक करने कई गतिविधियां संचालित की जाएंगी। डायरिया शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों में मृत्यु के मुख्य कारणों में से एक है, इसके शीघ्र उपचार से बाल मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती हैं। बेमेतरा जिले में आज से 4 जुलाई 2023 तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा। 21 जून को योग दिवस के अवसर पर गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा किया जायेगा। शुभारंभ कार्यक्रम बेमेतरा के शहरी क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम में किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गणेश लाल टण्डन ने बताया कि गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान 0 से 5 वर्ष आयु के डायरिया से प्रभावित बच्चों को चिन्हांकित करते हुए एएनएम, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जिंक टेबलेट एवं ओआरएस पैकेट का वितरण किया जाएगा, साथ ही घर में ओआरएस बनाने एवं पीने की विधि की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा स्कूलों में हाथ धोने की विधि का प्रदर्शन कर बच्चें को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगें।
जिला नोडल अधिकारी (शिशु स्वास्थ्य) डॉ. कोहाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारी विकासखण्ड स्तर पर प्रशिक्षण, प्रचार प्रसार सामग्री, रिपोर्टिंग प्रपत्र का मुद्रण कर प्रदाय किया गया हैं। साथ ही जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर सतत निगरानी हेतु जिला स्तरीय मॉनिटरिंग टीम का गठन कर आदेश जारी किया गया हैं। जिलें के सभी शासकीय एवं पंजीकृत निजी अस्पतालाओं में निःशुल्क ओआरएस कार्नर स्थापित करने के लिए पत्र जारी किया गया हैं। कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने जिलें के आम नागरिकों से अपील करते हुए गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा अंतर्गत प्रदाय किये जाने वाले निःशुल्क सेवाओं का लाभ लेने को कहा हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47