Advertisement

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने आज गुरुवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएच के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली और समय पर उपस्थित रहने एवं कार्यालय में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मरीजों का इलाज पूरी संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए एवं मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर एवं दवाइयां आदि की समुचित उपलब्धता होने की बात कही। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय के शौचालयों की नियमित सफाई करने को कहा। कलेक्टर ने ओपीडी में डॉक्टर स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के साथ-साथ अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अस्पताल के ओपीडी कक्ष, आईसीयू कक्ष, महिला-पुरुष मरीज वार्ड, शिशु वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र, एचडीयू वार्ड, आई वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, सर्जरी वार्ड, ब्लड बैंक सहित विभिन्न कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के स्टाफ से बातचीत की और निर्देश दिए की मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई कमी ना होने पाए, उनके भोजन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए और समय पर उनको दवाइयां दी जाए। जिलाधीश ने कहा कि उपचार के लिए आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या हो तो उनके ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47