Advertisement

अपने आसपास स्वच्छता का रखें ध्यान -महाप्रबंधक अमित सक्सेना

अपने आसपास स्वच्छता का रखें ध्यान -महाप्रबंधक अमित सक्सेना

एक पखवारा तक चले स्वच्छता पखवाड़ा का समापन

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर -अपने आसपास स्वच्छता का रखें ध्यान सभी कर्मचारी अपने घर से करे शुरुआत तभी स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन कि सार्थकता होगी।
उक्त बातें एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की महाप्रबंधक डॉ अमित सक्सेना ने बिश्रामपुर क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह मे अपने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहीं।
जानकारी के अनुसार कोल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एसईसीएल के सभी क्षेत्रों में स्वच्छता पखवाड़ा 2023 का आयोजन किया गया । इसके अंतर्गत  स्वच्छता से संबंधित अनेक गतिविधियां का आयोजन किया गया ।स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विश्रामपुर क्षेत्र में एकल प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए जागरूकता के लिए  कपड़े के थैले का वितरण, ग्राम केशवनगर में पौधों का वितरण , । केंद्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर में सफाई अभियान चलाया गया । इसी तारतम्य में डी ए व्ही स्कूल में स्कूली बच्चों के बीच स्वछता संबंधी निबंध, किवज एवम ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 30 जून को स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह क्षेत्रीय महाप्रबंधक बिश्रामपुर डॉक्टर अमित सक्सेना की मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में बिश्रामपुर क्षेत्र के संयुक्त सलाहकार सदस्य सुजीत सिंह (बी एम एस संघ ),पंकज गर्ग (एटक श्रम संघ) अरविंद सिंह (एचएमएस श्रम संघ) अजित यादव (एसइकेएमसी श्रम संघ)’ बलभद्र सेन (सीटू श्रम संघ ) तथा अमरेंद्र नारायण सीएमओआई से उपस्थित थे।
इस समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी एवम कर्मचारी भी उपस्थित थे।
अमित सक्सेना क्षेत्रीय महाप्रबंधक के उद्बोधन में साफ सफाई के लिए सभी कमर्चारियों को व्यक्तिगत योगदान देने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि गंदगी एवम अस्वच्छता के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं । हमें इधर -उधर कचड़ा फेक कर गंदगी नही करना चाहिए। हमें स्वयम को साफ सुथरा तथा स्वस्थ रखना चाहिए एवम अपने आस पास के वातावरण तथा कार्य स्थल को साफ रखना चाहिए तभी स्वच्छता पखवाड़ा का उद्देश्य सफल होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस समारोह में डीएव्ही स्कूल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी विद्यार्थियों को पारितोषिक का वितरण महाप्रबंधक,अमित सक्सेना एवम विशिष्ठ अतिथियों के के करकमलों के द्वारा किया गया।

इस समारोह सफाई कर्मी श्रीमती श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमति निर्मल, श्रीमति सोनमती एवम श्रीमति सोनकालिया का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सुब्रत पाल कार्यालय अधीक्षक के द्वारा किया गया एवम धन्यवाद ज्ञापन सतीश वर्मा सी एस आर प्रभारी ने किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57