छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसूरजपुर

प्रधान पाठक ने डोर टू डोर अभिभावकों को उपलब्ध कराया कलेक्टर का संदेश

प्रधान पाठक ने डोर टू डोर अभिभावकों को उपलब्ध कराया कलेक्टर का संदेश

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर – नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पूर्व अभिभावकों को सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास के संदेश की प्रति उपलब्ध कराने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर रामललित पटेल के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला चट्टीडांड़ के प्रधान पाठक गौतम शर्मा के द्वारा अभिभावकों के घर डोर टू डोर जाकर संदेश की प्रतियां उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर महोदय ने अपने संदेश में अभिभावकों को संबोधित करते हुए लिखा है कि इस वर्ष हमारा शैक्षणिक सत्र 26 जून 2024 से प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर हम जिले के सभी बच्चों का शैक्षणिक परिवार में स्वागत करते हैं। वर्तमान में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 10 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश तथा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अन्तर्गत गर्म भोजन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पौष्टिक आहार तथा निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना एवं कक्षा 9 में अध्ययनरत बालिकाओं को छात्रवृत्ति की विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। हम सभी को अपने गांव के प्रत्येक घर तक पहुंचकर स्कूल छोड़ने वाले, प्रवेश न लेने वाले तथा नव प्रवेशी बच्चों की पहचान कर उन्हें कक्षावार सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना चाहिए तथा उनके भविष्य निर्माण में सहयोग प्रदान करना चाहिए, साथ ही आप सभी अभिभावकों को भी अपने बच्चों के साथ आमंत्रण भोज में आमंत्रित किया जाता है। हम आप सभी अभिभावकों से अनुरोध करते हैं कि विद्यालय को अपना परिवार मानते हुए प्रत्येक अभिभावक सम्मेलन में भाग लें तथा विद्यालय से अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त कर बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के लिए सुझाव दें। अभियान के माध्यम से पूरा जिला प्रशासन आप तक पहुंच रहा है। 26 जून से शाला प्रवेशोत्सव प्रारंभ होगा, आपसे मेरा अनुरोध है कि इस उत्सव को मात्र औपचारिकता न मानकर इसे मील का पत्थर बनाएं। मुझे आशा है कि एक जिम्मेदार अभिभावक होने के नाते आप अपने आस-पास के शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालय एवं शिक्षा से जोड़ेंगे ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो और वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें। कलेक्टर सर का संदेश पाकर सभी अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने कहा कि हम कलेक्टर साहब के आशा अनुरूप एक जिम्मेदार अभिभावक बनकर बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!