Advertisement

सिंधी समाज ने विधायक आशीष छाबड़ा से मिलकर किया आभार व्यक्त

सिंधी समाज ने विधायक आशीष छाबड़ा से मिलकर किया आभार व्यक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – विधायक कार्यालय में सिंधी समाज बेमेतरा के सभी प्रतिनिधियों ने विधायक आशीष छाबड़ा से मिलकर बेमेतरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बनने वाले भगवान झूलेलाल चौक निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त होने पर विधायक आशीष छाबड़ा का आभार व्यक्त किया। सिंधी समाज ने बहुप्रतीक्षित अपने आराध्य भगवान झूलेलाल की स्मृति में नगर में एक चौक निर्माण की मांग पूर्व से कर रहा था, जो अब जाकर पूरी हुई हैं। सिंधी पंचायत बेमेतरा के सभी प्रतिनिधियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया सहित विधायक आशीष छाबड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया हैं, जिनके विशेष प्रयासों से यह उपलब्धि बेमेतरा नगर पालिका परिषद को प्राप्त हो सकी हैं। विधायक को आभार व्यक्त करने वालों में सिंधी पंचायत के अध्यक्ष प्रकाश सीतलानी, सुरेश तेजवानी, जगदीश रोहरा, अनिल मखीजा, कन्हैयालाल मोटवानी, सुरेंद्र मोटवानी, दीपक हिरानी, राजू गोविंदानी, लालू मोटवानी, बंटी दयानी, दिनेश मेघवानी, कौशल मोटवानी सहित सिंधी समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहेेें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57