ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

सूरजपुर में 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट होगी स्थापित, 9 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

नेशनल मिशन ऑन ऑयल सीड्स एंड एडिबल ऑयल योजना के तहत सूरजपुर जिले में 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित की जाएगी। योजना में 33 प्रतिशत तक, अधिकतम 9.90 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। एफपीओ, बीज उत्पादक समितियां और निजी उद्योग 9 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

सूरजपुर में 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट होगी स्थापित, 9 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

सूरजपुर/03 फरवरी 2026/केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नेशनल मिशन ऑन ऑयल सीड्स एंड एडिबल ऑयल के अंतर्गत जिला सूरजपुर में तेलहन फसलों के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित की जाएगी। इस यूनिट की स्थापना से जिले में तेलहन उत्पादन, मूल्य संवर्धन और किसानों की आय में वृद्धि को बल मिलेगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

योजना के तहत ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की स्थापना पर कुल लागत का 33 प्रतिशत अनुदान, अधिकतम 9.90 लाख रुपये तक प्रदान किए जाने का प्रावधान है। यह योजना कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस योजना के अंतर्गत कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ), बीज उत्पादक सहकारी समितियां, सहकारी संस्थाएं एवं निजी उद्योग आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 09 फरवरी 2026 को अपरान्ह 5:00 बजे तक स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) सहित अपना आवेदन कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) को भेज सकते हैं।

योजना एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय सूरजपुर एवं उप संचालक कृषि कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन की जा सकती है। कृषि विभाग ने जिले के पात्र संगठनों और उद्यमियों से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की स्थापना से जहां एक ओर किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य मिलेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!