Advertisement

कांग्रेस राज में हुआ प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण: भाजपा

रायपुर । विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण हो गया है। उन्होंने जांजगीर-चाँपा जिले के अकलतरा में युवक कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता द्वारा स्कूल में कार्यरत एक गरीब महिला पर चाकू से हमला करने को चिंतनीय घटना बताया और कहा कि इस हमले में घायल महिला की हालत बेहद चिंताजनक है। उक्त कांग्रेसी कार्यकर्ता ने पहले भी इसी तरह महिलाओं और उनके परिवारों को प्रताड़ित किया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार का असली चेहरा इस प्रकार की वारदातों में उजागर हो रहा है। सत्ता के संरक्षण और अहंकार में डूबे कांग्रेसी प्रदेश में सत्ता में आने के बाद से लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने महिला पर चाकू से गंभीर हमला करने वाले युवक कांग्रेस के आरोपी कार्यकर्ता विजय यादव पर पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि हाल ही बिलासपुर में भी युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष एक किसान के खेत पर कब्जा करने के लिए पहुंच गया था। किसान के खेत को अपना बताकर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने किसान को अपने राजनीतिक रसूख की धौंस तक भी दिखाई थी।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है, युवा कांग्रेस समेत दीगर समर्थक संगठन आतंक मचाने में लगे हैं। भाजपा लगातार यह कहती रही है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासनकाल में प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण हो गया है। कांग्रेस के पौने 5 वर्षों के शासनकाल में इस प्रकार की घटनाओं ने भाजपा की चिंता को प्रामाणिक सिद्ध किया है। चंदेल ने पुलिस और प्रशासन को भी दो टूक नसीहत दी है कि वह बिना किसी दबाव के ऐसे अपराधियों पर कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई करे और पीड़ितों को न्याय मुहैया कराए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47