उत्तर बस्तर कांकेरछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम माहुद में हुआ वृहद आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम माहुद में हुआ वृहद आयोजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उत्तर बस्तर कांकेर/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम माहुद में विशाल शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिले के नोडल अधिकारी एवं केन्द्रीय संयुक्त सचिव आर. पी. सिंह शामिल हुए। संयुक्त सचिव ने कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आधार पंजीयन एवं अपडेशन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने इस दौरान स्टाल में प्रदर्शित उत्पादों और सामग्रियों की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों को सभी योजनाओं की पूरी जानकारी देते हुए उनके लाभ के बारे में बताएं और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें।

शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने पर सरपंच हुए सम्मानित-

कार्यक्रम में सभी अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, नया एलपीजी कनेक्शन, बी-वन खसरा एवं जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्रियों का वितरण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पौधा का भी वितरण किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत माहुद को आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामवासियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने पर अभिनंदन पत्र भी प्रदाय किया गया।

‘धरती कहे पुकार के’ की प्रस्तुति के माध्यम से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ’धरती कहे पुकार के’ की प्रस्तुति देते हुए उपस्थित ग्रामीणजनों को बताया गया कि खेतों में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से प्रकृति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। खेतों की उर्वरा शक्ति लगातार क्षीण हो रही है और धरती बंजर होती जा रही है। उनके द्वारा धरती को बंजर होने से रोकने के लिए सभी प्राकृतिक खेती को अपनाने और अपने खेतों में जैविक खाद का अधिक से अधिक उपयोग करने का आव्हान इस अवसर पर किया गया। साथ ही मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने उपस्थित लोगों को योजनाओं से हुए लाभ के बारे में बताया, साथ ही उपस्थित लोगों को भी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

ड्रोन के माध्यम से खेतों में दवाई का छिड़काव का हुआ प्रदर्शन

कार्यक्रम के अंत में कृषि विभाग द्वारा किसानों के सामने कृषि क्षेत्र में नई तकनीक के माध्यम से खेती के पद्धति में बदलाव लाने के उद्देश्य से ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया गया, जिसे बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ देखा। कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि फसलों में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया, डी.ए.पी., कीटनाशक का छिड़काव आसानी से किया जा सकता है। ड्रोन से पारंपरिक विधियों की तुलना में कम समय में अधिक क्षेत्र में खाद और दवा का छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह मृदा के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को उनके खेत की मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों की मात्रा के बारे में जानकारी मिलती है। उक्त रिपोर्ट के आधार पर खेतों में उर्वरकों और दवाइयों का उपयोग कर किसान अपने फसल उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं। शिविर में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल, प्रशिक्षु आईएएस श्री प्रखर चंद्राकर, एसडीएम चारामा श्री राकेश गोलछा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!