Advertisement

अम्बिकापुर:राजमाता स्व.देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की प्रतिमा का अनावरण उनके पोते आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने किया।

अम्बिकापुर:राजमाता स्व.देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की प्रतिमा का अनावरण उनके पोते आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने किया।

अम्बिकापुर :अन्तर्राज्यीय बस स्टैण्ड चौक पर आज स्व. महाराज एम.एस.सिंहदेव की प्रतिमा के साथ ही राजमाता स्व.श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की प्रतिमा का अनावरण उनके पोते जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने किया। नगर पालिक निगम ने राजमाता स्व. श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की प्रतिमा की स्थापना का प्रस्ताव दिया था, जिसपर उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने यह इच्छा व्यक्त की थी कि स्व. महाराज एम.एस. सिंहदेव की प्रतिमा के साथ ही राजमाता की प्रतिमा स्थापित की जाये।राजमाता की जन्म जयंती के अवसर पर आज नगर पालिक निगम,अम्बिकापुर के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का संदर्भ देते हुए कहा कि बडे दाउ बोलते थे कि स्व.महाराज एवं स्व.राजमाता विवाह के उपरांत सदैव एक टीम के रुप में रहे, इसी रुप में गृहस्थ,राजनीति,रियासत के दायित्वोें को पूरा किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस कारण उपमुख्यमंत्री को जब यह जानकारी हुई कि राजमाता कि प्रतिमा स्थापित की जानी है तो उन्होंने सुझाव दिया कि प्रतिमा स्व. महाराज के वामहस्त में स्थापित हो। अनावरण कार्यक्रम के दौरान राजपरिवार के इतिहासकार गोविंद शर्मा ने राजमाता का जीवन परिचय देते हुए यह बताया कि किस प्रकार से विवाह उपरांत स्व0 महाराज के आई0ए0एस0 की पढाई से लेकर, स्व. महाराज केे प्रशासनिक व्यस्तताओं के दौर में सरगुजा में राजपरिवार के दायित्वों एवं राजनीति को प्रत्यक्षतःसम्हाला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिक निगम के सभापति अजय अग्रवाल ने पुराने पलों को याद करते हुए बताया कि, संयुक्त मध्यप्रदेश में भोपाल में सरगुजा हाउस का दरवाजा सभी सरगुजा वाषियों के लिये खुला रहता था। सरगुजा वासियों की मदद के लिये यह नहीं देखा जाता था कि वे किसी राजनीतिक दल विशेष के हैं। वल्लभ भवन में प्रवेश के लिये सरगुजा वासी होना ही पर्याप्त परिचय था।

स्व. महाराज एम.एस. सिंहदेव के साथ राजमाता स्व.श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की इस युगल प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम का संचालन महापौर अजय तिर्की ने किया। अनावरण के इस कार्यक्रम के सरगुजा राजपरिवार से श्रीमती त्रिशाला सिंहदेव एवं राजकुमारी ऐश्वर्या सिंहदेव भी उपस्थित थी।इस दौरान पीसीसी उपाध्यक्ष जे.पी. श्रीवास्तव,जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई,सैयद अख्तर हुसैन,मधु दिक्षित,मो.इस्लाम,इंद्रजीत धंजल,राजू अग्रवाल, अनूप मेहता, गुरुप्रीत सिद्धू,राजनीश सिंह,अविनाश कुमार,मो0 बाबर,चंद्रभूषण सिंह,पूणिमा सिंह,आलोक सिंह,निखिल विश्वकर्मा, निकी खान,शुभम जायसवाल,विकास केसरी,उत्तम राजवाडे, दिलिपधर,बबन सोनी,अशोक अग्रवाल,मो.अलि आदि कार्यकर्ता एवं नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47