Advertisement

बड़ी खबर : मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की बड़ी चर्चा, CM हाउस पहुंचे कई मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बीते दिनों कई बदलाव किये गए है। मोहन मरकाम को हटाकर दीपक बैज को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया । वहीं आज मोहन मरकाम को भूपेश कैबिनेट में शामिल किया गया है। जिसके बाद मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है। मंत्रियों के विभागों में बदलाव होने के आसार हैं। सीएम भूपेश बघेल इसे लेकर बहुत पहले ही संकेत दे चुके हैं। अब इसे लेकर CM हाउस में मंत्रियों का जमावड़ा लगने लगा है। कई मंत्री मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री निवास में कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, मंत्री मो. अकबर, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कवासी लखमा मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मौजूद हैं। मंत्रियों के विभागों में फेरबदल में चर्चा होने की ख़बर है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूत्रों के अनुसार कुछ मंत्रियों को नए विभागों का दायित्व सौंपा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसमें उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को स्वास्थ्य के साथ ऊर्जा का जिम्मा दिया जा सकता है। ताम्रध्वज साहू को कृषि विभाग मिल सकता है। वहीं मोहन मरकाम को आदिम जाति कल्याण विभाग मिलने की संभावना है। रविंद्र चौबे से कृषि विभाग लेकर शिक्षा विभाग की जवाबदारी दी जा सकती है। शाम तक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47