Advertisement

पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, सीएम भूपेश ने फोन पर जाना हालचाल

रायपुर। मशहूर पंडवानी कलाकार पद्मविभूषण तीजन बाई की तबियत एकाएक बिगड़ गई हैं। फिलहाल तीजन बाई लकवाग्रस्त है, जिनका इलाज भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में चल रहा था। अब उनका इलाज उनके घर पर ही जारी है। इसकी जानकारी उनके परिजनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

मिली जानकारी के अनुसार, पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण डॉक्टर तीजन बाई को पिछले महीने पैरालीसिस अटैक आया था। इसके बाद से उनका इलाज जारी है। कुछ दिनों पहले वे भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में थीं। फिलहाल उनका इलाज उनके घर पर ही किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, उनके शरीर का दांया हिस्सा सुन्न पड़ गया है। इस दौरान तमाम जनप्रतिनिधियों से परिजनों के मदद मांगने की बात भी सामने आई, जिसे उनके परिजनों ने खारिज कर दिया।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन पर तीजन बाई का हालचाल जाना। साथ ही किसी भी प्रकार के इलाज के लिए भरोसा दिया। सीएम बघेल तीजन बाई से मिलने उनके निवास आएंगे। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सांसद विजय बघेल ने भी तीजन बाई के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और अपने हाथों से उन्हें खिचड़ी भी खिलाई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47