Advertisement

पतरातू :पुल निर्माण कार्य में लगी कंपनी के बेस कैंप पर टीपीसी नामक नक्सली संगठन के लोगों ने हमला किया

अजय सिन्हा /ब्यूरो चीफ/ झारखंड/ रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की रात नक्सलियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी है। टोकीसूद गांव में पुल निर्माण कार्य में लगी कंपनी के बेस कैंप पर टीपीसी नामक नक्सली संगठन के लोगों ने हमला किया। इस दौरान निर्माण स्थल पर मौजूद जेसीबी और ट्रैक्टर में आग लगा दी। इसके अलावा दो सुरक्षाकर्मियों को पीटा और फायरिंग करते हुए जंगल की ओर निकल गए।
इस मामले की पुष्टि करते हुए रविवार को पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि सुबह जैसे ही वारदात की सूचना मिली वह घटनास्थल पर पहुंचे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पतरातू इंस्पेक्टर लीलेश्वर महतो और थाना प्रभारी भरत पासवान ने कर्मचारियों व ग्रामीणों से बात की है।एसडीपीओ ने बताया कि टीपीसी नामक नक्सली संगठन के नाम पर पर्चा भी छोड़ा गया है। प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला लेवी से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन की ओर से कंपनी के किसी भी कर्मचारी को लेवी के लिए ना तो फोन आया है और ना ही उसके लिए कोई संदेश ही किसी ने भेजा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47