Advertisement

प्रदेश में कल से बारिश की संभावना…गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें..!!

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। वही कल से प्रदेश में लगातार बारिश होने की संभावना है। बता दें कि मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है जिससे उमस बढ़ गयी है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। एक से दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी हवाएं लगातार आ रही हैंऔर बादल बन रहे हैं। जिससे प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में बारिश नहीं हो रही है लेकिन आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और नमी युक्त हवाएं चल रही है। वही राजधानी रायपुर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। खंडवर्षा के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था।

शुक्रवार को बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में 4 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में हल्के बादल रहेंगे। यहां शाम-रात को गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47