Advertisement

CG NEWS : शख्स ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, फर्श पर पड़ी मिली खून से सनी लाश

रायपुर। राजधानी के खमतराई इलाके में एक शख्स ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खमतराई थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना भनपुरी से लगे धन लक्ष्मी नगर इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे के आसपास हुई। आलोक सिंह (45) लक्ष्मी नगर में अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रह रहा था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला आलोक सिंह निको इस्पात नाम की कंपनी में मैनेजनमेंट का अधिकारी था। ये बात भी सामने आई है कि 2 दिन पहले ही संस्थान से इस्तीफा दिया और शुक्रवार को खुदको गोली मारकर आत्महत्या कर ली

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कहा जा रहा है कि आलोक सिंह का कुछ लोगों से रुपयों का लेनदेन हुआ था। वो कर्ज के चलते परेशान था। मौत से पहले उसने पत्नी से जेवर भी मांगे थे और कुछ देर बाद खुद को गोली मार ली। पुलिस इन सभी पहलुओं को जांच के दायरे में रखकर काम कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47