Advertisement

चिटफंड निवेशको का पैसा लौटा रही है भूपेश सरकार : कांग्रेस

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता का बयान उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार चिटफंड कंपनियों के मालिकों को गिरफ्तार कर रही है। उनके संपत्तियों को जप्त कर रही है नीलाम कर रही है और चिटफंड निवेशकों के पैसे को लौटा रही है। भाजपा प्रवक्ता की याददाश्त कमजोर है चिटफंड कंपनियों ने पूर्व रमन सरकार के सह में प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह उनकी धर्म पत्नी वीणा सिंह उनके पुत्र अभिषेक सिंह तत्कालीन भाजपा के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के कई नेता चिटफण्ड कम्पनियों के उद्घाटन करते थे उनके लिए रमन सरकार रोजगार मेला लगाती थी और रमन सरकार के संरक्षण में चिटफण्ड कम्पनियों ने प्रदेश की गरीब जनता से हजारों करोड़ रुपया की लूट की है। रमन सरकार के दौरान कुकुरमुत्ते की तरह गांव गांव में चिटफण्ड कम्पनियों पनपी थी। चिटफंड घोटाला की तरह ही इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक में घोटाला हुआ। घोटाला बाजो को बचाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल ने करोड़ों रुपए की रिश्वत ली थी। यह बैंक के मैनेजर के नारको टेस्ट के वीडियो में स्पष्ट है भाजपा का काम घोटाला घपला बाजी करना था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनियों पर कार्यवाही हो रही है उनके जमीन और संपत्ति को नीलाम किया जा रहा है तो भाजपा नेताओं को पीड़ा हो रही है भाजपा के नेता कल भी चिटफंड लुटेरों के साथ खड़ी हुई थी और आज भी चिटफंड कंपनी के लुटेरों को बचाने के लिए बयान बाजी कर रही है भाजपा के 15 साल के शासनकाल में सिर्फ लूट ही लूट हुई थी।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47