Advertisement

नशे के खिलाफ आईजी यादव ने शुरू किया ‘हैलो जिन्दगी’ अभियान

रायपुर । रायपुर रेंज आईजी अजय यादव ने शनिवार को रायपुर जिले में नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिन्दगी’’ का शुभारंभ किया। इस दौरान आईजी और एसएसपी ने जन जागरूकता के लिए तैयार गाड़ियों को सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन से झंडी दिखाकर रवाना किया। ये गाड़ियां विशेष तौर पर जन जागरूकता के लिए तैयार की गई है जो सभी थाना क्षेत्रों में घूमकर लोगो को नशा मुक्ति हेतु और नशे से होने वाले नुकसान के संबंध में जागरूक करेगी।

नशे के विरूद्ध इस जागरूगता अभियान में रायपुर पुलिस सहित आम जनता, डॉक्टर्स, स्कूल-कॉलेज के छात्र, स्वयं सेवी संगठन, गैर शासकीय संगठन एवं विभिन्न सामाजिक संगठन भी स्वस्फूर्त शामिल हों रहे है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस जागरूकता अभियान के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों, पब्लिक प्लेसेस, हाउसिंग सोसायटी, मोहल्ले, स्कूल/कॉलेज, यूनिवर्सिटी शासकीय एवं निजी कार्यालयों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को जागरूक किया जायेगा। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुँचाया जाएगा। जन जागरूकता हेतु शहर के विभिन्न स्थानों में वॉल पेंटिंग करवाया जा रहा है साथ ही प्रमुख स्थानों में बैनर और पोस्टर भी लगवाए जा रहे है।

लोगो को जागरूक करने हेतु वीडियो संदेश भी बनाए गए है जिसको सिनेमा घरों और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

जागरूकता अभियान के साथ-साथ ड्रग पैडलर्स और नशे के अवैध विक्रय पर कार्यवाही भी तेज कर दी गई है। ड्रग डी-एडिक्शन के विषय पर मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षित काउंसलर्स की मदद लेते हुए नशे की लत में फँसे युवकों-बच्चों के डी-एडिक्शन का भी प्रयास किया जाएगा।

रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल रायपुर के सभी नागरिकों, स्वयं सेवी संगठनों, प्रबुद्धजनों, डॉक्टर कम्युनिटी और मीडिया के सभी साथियों से नशे के विरुद्ध इस व्यापक अभियान ‘‘हैलो ज़िंदगी’ से जुड़ने की अपील की हैं। यह अभियान 15 जुलाई से 15 अगस्त तक रायपुर के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस दौरान शहर के प्रमुख स्थानों जैसे मरीन ड्राइव, जयस्तंभ चौक, कटोरा तालाब, मैग्नेटो माल, सिटी सेंटर माल, अंबुजा माल जैसे स्थानों में भी कार्यक्रम किया जाएगा।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर-अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू श्रीमती चंचल तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर(भा.पु.से.) , उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश कुमार सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक लाईन चंद्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू सुश्री ललिता मेहर, रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा, निरीक्षक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट गिरीश तिवारी, गौरव तिवारी, वीरेन्द्र चन्द्रा तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन विनय सिंह बघेल सहित रायपुर पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47