Advertisement

मंत्री मरकाम ने विभागीय बैठक में की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर । आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्री मोहन मरकाम ने शुक्रवार 14 जुलाई को पदभार ग्रहण करने के बाद 15 जुलाई को न्यू सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

मंत्री मरकाम ने विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक वर्ग के जनसंख्या का 85 प्रतिशत से अधिक का उनके हितार्थ का योजना संचालित हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता के साथ संचालित करना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग डी.डी. सिंह एवं आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी द्वारा विभागीय योजनाओं के तहत आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय, छात्रावास-आश्रम संचालन, शिष्यवृत्ति एवं छात्रवृत्ति वितरण, युवा कैरियर निर्माण, वन अधिकार पत्रों का वितरण, संविधान के अनुच्छेद 275 (1), विशेष केंद्रीय सहायता, अनुसूचित जाति उपयोजना, आदि आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, क्रीड़ा परिसर, राहत योजना, निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की गतिविधियों की जानकारी भी ली गई। इस अवसर पर विभाग के संयुक्त सचिव सुरेश दुबे, अपर संचालक संजय गोंड़, जितेन्द्र गुप्ता, आर.एस. भोई, ए.आर. नवरंग, उपायुक्त प्रज्ञान सेठ, संयुक्त संचालक जी. आर. मरकाम, सहायक आयुक्त रायपुर तारकेश्वर देवांगन भी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47