Advertisement

भारतीय बाजार में हुई लॉन्च BMW X5 SUV, 5.4 सेकेंड में 100 की स्पीड से दौड़ने का दावा, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ

बीएमडब्ल्यू ने आज भारतीय बाजार में अपनी BMW X5 SUV के नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें, नई X5 दो पेट्रोल और दो डीजल(diesel ) वेरिएंट में उपलब्ध है इस कार की कीमत 93.9 लाख रुपये से शुरू होकर 1.06 करोड़ रुपये तक जाती है। नई X5 का प्रोडक्शन चेन्नई में बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट में किया जाएगा और यह सभी बीएमडब्ल्यू इंडिया डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।

नई X5 के इंटीरियर में इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रुमेंटल क्लस्टर के लिए सिंगल- ग्लास है। एसयूवी में एलईडी बैकलाइटिंग के साथ क्रिस्टलीय के साथ एक परिवेश प्रकाश बार मिलता है।  इसके साथ ही इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 14.9 इंच का है और इसमें कनेक्टेड कार टेक, एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो(auto ) और हरमन कार्डन म्यूजिक सिस्टम से लैस है।

BMW X5 SUV इंजन ऑप्शन(option )

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस कार में दो इंजन ऑप्शन एक 3.0 लीटर, छह-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन जो 381 hp की पावर और 520 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन एसयूवी को महज 5.4 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचा सकता है। दूसरा इंजन 3.0-लीटर, छह-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है जो 286 एचपी की पावर और 650 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। बीएमडब्ल्यू का दावा है कि यह इंजन एसयूवी को केवल 6.1 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

BMW X5 SUV फीचर्स

अन्य फीचर्स के तौर पर इलेक्ट्रिक फ्रंट सीटें, 4-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, पार्किंग और रिवर्स असिस्टेंट, सराउंड व्यू कैमरा, ड्राइव रिकॉर्डर और रिमोट पार्किंग मिलता है। बीएमडब्ल्यू इंटीरियर के लिए एम-स्पोर्ट पैकेज भी पेश कर रहा है, इस ट्रिम में एम-स्पोर्ट सीटें, एम-स्पेसिफिक लेदर स्टीयरिंग व्हील, एम हेडलाइनर एन्थ्रेसाइट, एम फुटरेस्ट और पेडल कवर, एम-स्पेसिफिक चाबियां, एम डोर एंट्री सिल्स और लेदर मिलते हैं

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47