
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
15 अक्टूबर तक कराना होगा आर्द्रतामापी यंत्र का कैलीब्रेसन
15 अक्टूबर तक कराना होगा आर्द्रतामापी यंत्र का कैलीब्रेसन
अम्बिकापुर 3 अक्टूबर 2022/ खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में आर्द्रतामापी यंत्र का कैलीब्रेसन 15 अक्टूबर 2022 तक सुनिश्चित कराने कहा है। जिन केन्द्रों में आर्द्रतामापी यंत्र उपयोग योग्य नहीं हैं वहां समिति द्वारा नये आर्द्रतापामी यंत्र की व्यवस्था कराना होगा।
इसके साथ ही जिले में स्थापित धान खरीदी केन्द्रों के बांट-माप या कांटा-बाट एवं इलेक्ट्रॉनिक तौलयंत्र के पुर्नःसत्यापन निरीक्षक विधिक मापविज्ञान से संपन्न कराना होगा।








