Advertisement

घर से एलईडी टीवी चोरी के मामले मे थाना गांधीनगर को मिली सफलता, टीवी खरीददार सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार।

घर से एलईडी टीवी चोरी के मामले मे थाना गांधीनगर को मिली सफलता, टीवी खरीददार सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियों द्वारा घर मे काम करने के दौरान मौका पाकर टीवी चोरी कर अन्य आरोपी को कर दिया था विक्रय।

आरोपियों के कब्जे से 01 नग एलईडी टीवी किया गया बरामद।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी हर्षवर्धन सिंह आत्मज कृपाशंकर सिंह उम्र 34 वर्ष साकिन हॉलीक्रॉस स्कूल के पास थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 21/06/23 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के मकान मे घर के ऊपरी मंजिल पर काम चल रहा था, जिस कारण प्रार्थी अपने एक नग एलईडी टीवी को ऊपरी मंजील से खोलकर निचे कमरे मे रख दिया था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया गया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 217/23 धारा 457, 380, 411, 34 भा.द.वि. कायम कर विवेचना मे लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दौरान विवेचना प्रार्थी के मकान मे काम करने वाले युवक रंजित उपाध्याय उर्फ़ रंजित मण्डल द्वारा प्रार्थी के घर मे काम करने पश्चात कभी कभी घर के ऊपरी मंजिल मे ही रुक जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी जो संदेही रंजित उपाध्याय उर्फ़ रंजित मण्डल की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम रंजित उपाध्याय उर्फ़ रंजित मण्डल आत्मज राव प्रसाद उम्र 30 वर्ष साकिन खौरमा थाना शिवहर जिला शिवहर बिहार हाल मुकाम शनिमंदिर के पास नमनाकला थाना गांधीनगर का होना बताया जो आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अपने साथी राजेश लकड़ा आत्मज बासराय लकड़ा उम्र 19 वर्ष साकिन नवानगर थाना दरिमा के साथ मिलकर उक्त एलईडी टीवी को प्रार्थी के मकान मे काम करने के दौरान रात मे मौका पाकर घर से चोरी करना स्वीकार किया जो उक्त टीवी को असीम एक्का आत्मज इम्मानुएल एक्का उम्र 24 वर्ष साकिन चिरंगा रकेली थाना दरिमा को 3500 रुपये मे बिक्री करना स्वीकार किया गया जो आरोपी के निशानदेही पर अन्य आरोपी राजेश लकड़ा एवं एलईडी टीवी खरीददार असीम एक्का को गिरफ्तार कर आरोपियों के निशानदेही पर एलईडी टीवी बरामद किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे सहायक उप निरीक्षक अलंगो दस, आरक्षक राजकुमार यादव, अनिल परिहार शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47