Advertisement

डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना को दी भावभीनी विदाई

डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना को दी भावभीनी विदाई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा आज शुक्रवार को जिलें में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर हीरा गर्वना को उनके जगदलपुर जिलें में स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। ज्ञात हो कि जगदलपुर में हीरा गवर्ना का स्थानांतरण डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ हैं। विदाई समारोह में कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने उनके अच्छे कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जहां वे जा रहें हैं वहां पर भी अपने दायित्व को बहुत अच्छे से निभाएंगे। कलेक्टर ने जिला प्रशासन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने गत दिवस भूमि अभिलेख के पूर्ण डिजिटलीकरण के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि इस कार्य में इनका योगदान रहा हैं। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मण्डावी ने कहा कि वे कार्य के प्रति तत्पर रहने के कारण जिलें में इनकी पहचान कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में रही हैं। मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात के दौरान उन्होंने तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने हीरा गवर्ना के आगामी कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलें के समस्त जिलाधिकारियों ने अपनी विचार व्यक्त किए और अपने अनुभव साझा किए। विदाई समारोह में डिप्टी कलेक्टर गवर्ना ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कलेक्टर और समस्त जिलाधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और समारोह के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय अनिल बाजपेयी, छन्नूलाल मार्कण्डेय, सर्व अनुविभागीय अधिकारी (रा.), सर्व डिप्टी कलेक्टर सहित जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47