Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल छग विधानसभा में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह, एमओयू निष्पादन कार्यक्रम और ‘दास्तान-ए-कबीर’’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों सहित दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे पूर्वान्ह छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह 2022 तथा शासकीय आईटीआई के उन्नयन हेतु एमओयू निष्पादन कार्यक्रम और शाम को मेडिकल कॉलेज परिसर रायपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित दास्तान-ए-कबीर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और वहां 11.30 बजे से 2 बजे तक आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह 2022 तथा शासकीय आईटीआई के उन्नयन हेतु एमओयू निष्पादन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इसके पश्चात् दोपहर 2.20 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.40 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड अंतर्गत अखराभाठा हेलीपेड पहुंचेंगे। वे वहां से कार द्वारा ग्राम सांतरा के लिए रवाना होंगे।  बघेल कार्यक्रम पश्चात् 3.45 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल रात्रि 8 बजे राजधानी के मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित ‘दास्तान-ए-कबीर’’ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05