छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

सूरजपुर : वैक्सीनेशन सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सूरजपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।

प्रदेश खबर -छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में 18 से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोरोना की वैक्सीनेशन लगाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा*ने पूरे जिले में जिन-जिन जगहों पर वैक्सीनेशन सेंटर बने है वहां पुलिस के अधिकारी व जवानों को पर्याप्त संख्या में तैनात किया है साथ ही पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। वैक्सीन लगवाने को लेकर सूरजपुर, विश्रामपुर, रामानुजनगर, भटगांव सहित जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर लोगों का खासा उत्साह देखा जा रहा है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगवाने लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस बल तैनात है जिनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। जिले के थाना-चौकी प्रभारी भी यहां डटे हुए है ताकि अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो साथ ही पुलिस के राजपत्रित अधिकारी भी लगातार वैक्सीनेशन सेंटर का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंध का जायजा ले रहे है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!