Advertisement

कोंगियाकला में कोचिये से 21 पौवा शराब जप्त

कोंगियाकला में कोचिये से 21 पौवा शराब जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिला पुलिस के द्वारा जारी हेल्प लाईन नंबर 9479257558 समाधान नंबर पर शिकायत प्राप्त हुआ कि थाना परपोडी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोंगियाकला में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करता हैं। समाधान में उक्त शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के द्वारा समाधान सेल प्रभारी डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं थाना परपोडी प्रभारी निरीक्षक सीआर ठाकुर को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 29 जुलाई को थाना परपोडी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोंगियाकला में परपोडी पुलिस स्टाफ पहुच कर शिकायत के अधार पर चेकिंग किया गया, चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब रखकर शराब बिक्री कराने का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया। आरोपी कामता साहू पिता चिंताराम साहू उम्र 43 साल निवासी कोंगियाकला थाना परपोडी जिला बेमेतरा के कब्जे से 21 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 1680 रूपये एवं बिक्री रकम 400 रूपये, कुल जुमला 2080 रूपये को जप्त कर धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में समाधान सेल एवं थाना परपोडी प्रभारी निरीक्षक सीआर ठाकुर, सउनि बी. पन्ना, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, पीयुष सिंह, मुकेश पाल, महिला आरक्षक अमरिका पटेल एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47