Advertisement

शिवधारी कालोनी के जमीन में अवैध निर्माण को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन।

शिवधारी कालोनी के जमीन में अवैध निर्माण को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छात्र नेता शुभम जायसवाल के नेतृत्व में युवाओं ने प्रतापपुर रोड स्थित शिवधारी कालोनी के जमीन में अवैध निर्माण को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। इस बाबत एक सप्ताह पूर्व जनदर्शन में दिये ज्ञापन में प्रशासन द्वारा कोई करवाई नहीं किये जाने पर आज मंगलवार को पुनः ज्ञापन दिया गया है। छात्र नेता शुभम जायसवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता व पार्षद आलोक दुबे का परिवार अवैध तरीके से अनुबंध पर शिवधारी कालोनी के जमीन को बेच रहा है और निर्माण भी कराया जा रहा है। जबकि इस भूमि को राजस्व मंडल ने छोटे झाड़ का जंगल घोषित करते हुए शासकीय सम्पत्ति बताया था। हालांकि राजस्व मंडल के इस आदेश पर माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने स्थगनादेश जारी किया था,किंतु यथास्थिति बनाये रखने का भी निर्देश दिया था। शुभम जायसवाल का कहना है कि यथास्थिति बनाये रखने के आदेश के बावजूद दुबे परिवार लगातार इस बेशकीमती जमीन को अनुबंध कर बेचा जा रहा है। शुभम जयसवाल ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि लगातार तीन बार आवेदन देने के बावजूद प्रशासन आंख मूंदे बैठा है और बहुमूल्य शासकीय भूमि को कब्जे की भेंट चढ़ने दे रहा है। छात्रनेता ने जनदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब जनता की सुनवाई ही नहीं तो जनदर्शन का क्या फायदा। छात्रनेता और उसके साथ आये युवाओं ने ये कहा है कि प्रशासन ने अब भी कोई करवाई नहीं कि तो आंदोलन का रुख अपनाया जाएगा। आज ज्ञापन देने वालों में शुभम जायसवाल के साथ साथ गुरप्रीत सिद्धू अजय सिंह, रजनीश, नितेश, उत्तम, विकास आशुतोष ,राहुल, अफताब, अनिकेत, मनीष, यशवंत, आशु, फैजान, रवि, आशीष, निधि ,सालिक, श्रेयांश, निखिल अरशद, सीफ़्टेन, गिप्टी ,अभिसार,दानिश ,अतुल ,महफूज ,सलमान अंकुश, अविनाश, आयुष, निमित्त, सुमित, श्याम ,निखिल अंकुर ,राहुल, सलीम, अविनाश विशाल संस्कार ,दीपू, युवराज, आदर्श विशाल, ऋषभ, सुमित, श्याम , बिट्टू ,साहिल, निलेश, गोल्डन, नन्नू ,जिसान ,राशिद, बाबू, श्रेयांश, राकेश आदि शामिल थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47