Advertisement

राजधानी में डबल मर्डर : युवक ने सौतेली मां और भाई को तलवार से उतारा मौत के घाट…बहन की हालत गंभीर..!!

रायपुर।  राजधानी रायपुर से डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां उरला थाना अंतर्गत सरोरा इलाके में युवक ने सौतेली मां और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है। जबकि हमले में सौतेली बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार इस दोहरे हत्‍याकांड का मामला पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है। यह घटना मंगलवार रात 10-11 बजे के बीच हुई है। दरअसल, विवाद उस वक्‍त शुरू हुआ जब परिवार के लोग खाना खा रहे थे। सौतेली मां हेमिन साहू ने आरोपित राजकुमार साहू से कोई काम करने के लिए कहा। इस पर आरोपित भड़क कर उठा और गुस्‍से में आकर सौतेली मां हेमिन साहु और सौतेले भाई रोहन साहु, बहन पर तलवार से हमला कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सौतेले बहन की हालत गंभीर

इस हमले में मां और भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बहन को अस्‍पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

उरला पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की वजह सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47