Advertisement

चरित्र शंका पर सनकी पति ने कर दी पत्नी की हत्या

चरित्र शंका पर सनकी पति ने कर दी पत्नी की हत्या
सीतापुर:-चरित्र शंका पर शराब के नशे में धुत सनकी पति ने पत्नी की हत्या कर दी।देर रात तक पति पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था।जिससे नाराज पति ने लात मुक्का एवं डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी।
घटना ग्राम गिरहुलडीह में सुबह चार बजे की है।जहाँ उपरपारा निवासी कृष्णा नागवंशी आ स्व दिलसाय उम्र 35 वर्ष ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी लालमुनि नागवंशी की हत्या कर दी।आरोपी सनकी किस्म का इंसान है जो अपनी पत्नी की चरित्र को लेकर शंका किया करता था।जिसकी वजह से शराब पीकर वह आये दिन अपनी पत्नी से विवाद करता रहता था।घटना की रात शराब पीने के बाद दोनो पति पत्नी के बीच काफी नोकझोंक हुई थी।जिससे नाराज पति ने चार बजे सुबह अपनी पत्नी की हत्या कर दी।इस दौरान सनकी पति अपनी पत्नी को लात मुक्का एवं डंडे से तब तक पिटता रहा।जब तक उसकी मौत न हो गई।पत्नी की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।इस घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव का पीएम करा उसे परिजनों को सौप दिया है।वही पत्नी की हत्या कर फरार पति के विरुद्ध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज करते हुए पुलिस उसकी पत्तासजी में लगी हुई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47