Advertisement

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, सरगुजा और बस्तर संभाग में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

मानसूनी तंत्र की सक्रियता से रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में अब बारिश की स्थिति सुधरने की ओर है। एक जून से लेकर तीन अगस्त तक छत्तीसगढ़ में 591.7 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य की तुलना में तीन फीसद कम है। बीजापुर में सर्वाधिक 1066 मिमी बारिश हुई है और सरगुजा में सबसे कम 314.3 मिमी बारिश हुई है। बीते तीन दिनों में ही प्रदेश में लगभग 55 मिमी वर्षा हुई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बीते 24 घंटों में दुर्ग जिले में 90.7 मिमी बारिश हो चुकी है। बुधवार रात को 57.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। गुरुवार शाम 5 बजे तक 18.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को 15.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश होने से सभी अंडरब्रिज में पानी भर गया है। सड़कों के ऊपर से पानी बह रहा है। निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन रही है।

सभी अंडरब्रिज में भरा पानी
भिलाई के सभी अंडरब्रिज में जल भराव होने लगा है। हालत यह है कि सुपेला और चंद्रा-मौर्या अंडर ब्रिज को पानी भरने की वजह से बंद कर दिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57