छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसूरजपुर

लोगों में सद्भावना एवं एकजुटता का संदेश देने आयोजित किया गया स्वतंत्रता दौड़!

लोगों में सद्भावना एवं एकजुटता का संदेश देने आयोजित किया गया स्वतंत्रता दौड़!

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया दौड़ का शुभारम्भ

जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों ने स्कूली बच्चों के साथ लगाई दौड़

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सूरजपुर/ / हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन सूरजपुर एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के तत्वावधान में आज 14 अगस्त को लोगों में सद्भावना एवं एकजुटता का संदेश देने के लिए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड पुराना रेस्ट हाउस, जिला कोर्ट के सामने से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक होते हुये अग्रेसन स्टेडियम सूरजपुर में संपन्न हुई।
इस दौड का शुभारंभ कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौड़ के माध्यम से लोगो को देश भक्ति, एकता, सद्भावना के साथ राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए हर घर में तिरंगा झंडा फहराने का संदेश दिया गया। साथ ही इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, आम नागरिकों, स्कूली बच्चों को हर घर तिरंगा फहराने, भारत के अमर स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने, समाज में शांति व सद्भावना बनाए रखने तथा देश के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इस दौड़ के समापन पर सद्भावना हेतु अनुष्का, बनारसी व फलेश्वरी राजवाडे को अतिथियों द्वारा सद्भावना ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला स्तरीय आयोजित इस स्वतंत्रता दौड़ में बाबूलाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, सहित जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, खिलाडी सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्रा, शिक्षक उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!