छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

घोटालेबाज छत्तीसगढ़ सरकार के तार अब सट्टा से भी जुड़े – डॉ. रमन सिंह

रायपुर । प्रवर्तन निदेशालय के छापे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक हम सरकार के शराब घोटाला, कोयला घोटाला और चावल घोटाला को गिनते थे। अब यह मालूम चला कि सरकार के तार सट्टा से भी जुड़े हुए हैं। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार को मंथली मोटी रकम दिया जाता था, इसे प्रमाण और साक्ष्य के साथ ED ने पेश किया है। महादेव एप के नाम पर जुआ, सट्टा के प्रशिक्षण के लिए दुबई भेजा जाता था. यही कौशल उन्नयन सरकार कर रही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वहीं विनोद वर्मा के CD बंटवाए जाने के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि CD लहराते हुए आप लोगों ने दिखाया था, इसमें हमारा हाथ है, या भूपेश जी का। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो पैसे जब्त हो रहे हैं, वह कांग्रेस वालों के पास से हो हैं। भाजपा वालों के पास नहीं। मोटी रकम कहां से ली जा रही है, ED ने प्रमाणित किया है और 75 करोड़ का हिसाब दिया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!