कोरियाछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कोरिया : जागव बोटर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कोरिया : जागव बोटर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत एवं निष्पक्ष मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाने का दिया संदेश

कोरिया, 13 दिसम्बर 2021आगामी 20 दिसंबर 2021 को होने वाले निकाय निकाय निर्वाचन में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावड़े तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में जाबो कार्यक्रम ( जागव बोटर ) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत एवं निष्पक्ष मतदान में भाग लेने संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कर कलेक्टर द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री धावड़े  द्वारा शत प्रतिशत एवं निष्पक्ष मतदान के अपील संदेश की प्रतियां वितरित की गई एवं उक्त अपील के माध्यम से अपने परिवार एवं आस पड़ोस के मतदाताओं को भी सूचित करने अनुरोध किया गया। जाबो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ए.के. पुसाम ने नगर पालिका परिषद एवं जिला प्रशासन की ओर से आम मतदाताओं से अपील की कि आगामी 20 दिसंबर 2021 को होने वाले निकाय निकाय निर्वाचन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत बनावे तथा एक जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता का परिचय देते हुए शत प्रतिशत मतदान करें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!