Advertisement

इतने रुपये सस्ता हो सकता है LPG सिलेंडर ! चुनाव से पहले बड़ा दांव खेल सकती है सरकार

Gas Cylinder Price : 2014 में होने आम चुनाव की तैयारियों में जुटी केंद्र सरकार जनता को घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में बड़ी राहत दे सकती है। सूत्रों का कहना है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की जा सकती है। यह राहत सरकार सिलेंडर पर सब्सिडी के तौर पर देगी। पिछले दिनों भी सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आई थी कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की रकम में इजाफा कर सकती है और एलपीजी सिलेंडरों की कीमत घटाई जा सकती है। दरअसल सरकार सब्सिडी देने जैसा फैसला अभी से ही इसलिए करना चाहती है ताकि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव में भी इसका फायदा मिल सके। इन तीनों राज्यों में इसी साल के नवंबर तक विधानसभा के इलेक्शन होने वाले हैं। इसके अलावा तेलंगाना में भी इसी साल चुनाव होने हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के अपने भाषण में भी महंगाई से राहत देने के लिए कदम उठाने की बात कही थी। उसके बाद यह फैसला होना उसी कड़ी में देखा जा रहा है। खबर है कि केंद्र सरकार की ओर से इस पर फैसला ले लिया गया है और कभी भी इसके बारे में ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि सरकार इसके जरिए विपक्ष के एक दांव की काट कर सकेगी, जो उसे महंगाई के मोर्चे पर घेरता रहा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सिलेंडरों की महंगाई को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया था और उसका असर भी दिखा था। ऐसे में लोकसभा चुनाव और उससे पहले कई राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार पहले ही महंगाई से बड़ी राहत देने की तैयारी कर चुकी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47