Advertisement

राइस मिल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धमतरी : राइस मिल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कर्मचारियों को दिलाई गई मतदान की शपथ’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर और सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां जिले में जोर पकड़ रहीं हैं। इसके तहत स्कूल, कॉलेज ऑयल और राइस मिलों सहित विभिन्न विभागों के शिविरों और बैठकों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गत दिनों मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अतुल राइस मिल में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए स्लोगन के माध्यम से जागरूक कर शपथ दिलाया गया।
शपथ में कहा गया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साथ ही ’बूढ़े हो या जवान, सभी करें मतदान’, संबंधी स्लोगन का नारा भी लगाया गया। इस अवसर पर श्रम विभाग के अधिकारी कर्मचारी और मिल संचालक मोजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57