छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

धरमजयगढ़ रेंज में फिर एक हाथी की मौत, मेड़रमार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश …

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में रविवार की सुबह खेत में नर हाथी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रथम दृष्टया करंट से नर हाथी की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बता दें कि धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में लंबे अर्से से जंगली हाथियों का विचरण जारी है। बीती रात भोजन की तालाश में एक नर हाथी मेड़रमार कालोनी तक आ पहुंचा जहां एक खेत मे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की जानकारी गांव के ग्रामीणों को रविवार की सुबह लगी तब उन्होंने इस घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी।

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों का एक दल कालोनी के आसपास विचरण कर रहा है। कुछ हाथी कालोनी के आसपास पहुंच कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हाथी के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!