छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

रायपुर : प्रदेश में आज दो लाख 34 हजार से अधिक कोविड 19 वैक्सीन की डोज लगाई गई : 45 वर्ष से अधिक के दो लाख 22 हजार को पहली डोज दी गई

रायपुर : प्रदेश में आज दो लाख 34 हजार से अधिक कोविड 19 वैक्सीन की डोज लगाई गई : 45 वर्ष से अधिक के दो लाख 22 हजार को पहली डोज दी गई

रायपुर 1 अप्रैल 2021 प्रदेश में आज कोविड 19  वैक्सीनेशन में एक और रिकार्ड बना।संचालक राष्ट्रीय  स्वास्थ्य मिशन एवं स्टेट नोडल वैक्सीनेशन डाॅ प्रियंका शुक्ला  ने बताया कि आज प्रदेश में .2378 सेशन साइट पर  कुल दो लाख 34 हजार 397 को कोविड 19 की डोज दी गई। 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के 2 लाख 22 हजार 633  को  पहली डोज दी गई। उन्होने कहा कि आगामी दिनों में यह संख्या और बढ़ाई जाएगी ।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

      प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर जिले में 17972 ,दुर्ग जिले में 25339, राजनांदगांव में 16958 ,बिलासपुर में 10107, सुकमा में 1830, रायगढ़ में 25931 ,बालोद में 8764, सरगुजा में 5304 ,जांजगीर चांपा में 12609, बलौदा बाजार में 11311 ,जशपुर 2745 ,कोरबा में 13781 , बेमेतरा में 3782, धमतरी में 8938, कोरिया में 3945 ,कोंडागांव में 2399, कांकेर में 5413 ,गोरेला पेंडा मरवाही में 2646 ,मुंगेली में 11427 ,नारायणपुर में 160, गरियाबंद में 1209, बस्तर में 5981, दंतेवाडा 2010 ,सूरजपुर में 6321, बलरामपुर में 6811, महासमुंद मे 14256, बीजापुर में 1490 ,कबीरधाम में 4958 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। महासमंुंद और रायगढ़ ने अपने लक्ष्य के विरूद्ध दुगुने से भी अधिक वैक्सीनेशन किया । दुर्ग में 25339 और राजनांदगांव में 16958 लोगों को टीके लगाए गए।      
      उल्लेखनीय है कि वैक्सीन की पहली खुराक के 6-8 सप्ताह के बीच दूसरी खुराक लेना होगा। सेकंड डोज लेने के दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर शरीर में प्रतिरक्षात्मक तंत्र विकसित होता है। वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना मास्क लगाना,दूरी रखना एवं हाथों की सफाई आवश्यक है जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!