
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
शीर्ष अदालत ने एक झटके में 13,147 पुराने मामले हटाये
शीर्ष अदालत ने एक झटके में 13,147 पुराने मामले हटाये
नयी दिल्ली, 16 सितंबर/ उच्चतम न्यायालय ने भारी संख्या में लंबित मामलों के बोझ से दबी शीर्ष न्यायपालिका को मुक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 13,147 पुराने उन मामलों को हटा दिया, जिन्हें डायरी में दर्ज तो किया गया था, लेकिन उन्हें पंजीकृत नहीं किया गया था। इनमें से कुछ मामले तीन दशक से पहले दायर किये गये थे।.
रजिस्ट्रार न्यायिक- प्रथम चिराग भानु सिंह द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि ये सभी मामले आठ साल से अधिक समय पहले दर्ज किए गए थे, लेकिन रजिस्ट्री द्वारा त्रुटियों को ठीक करने के लिए दिये गये निर्देश के बावजूद संबंधित वकीलों या याचिकाकर्ताओं ने शीर्ष अदालत का रुख नहीं किया।.











