Advertisement

कोरबा : राजस्व मंत्री अग्रवाल ने रानी धनराज कुंवर देवी स्वास्थ्य केन्द्र में सोनाग्राफी मशीन का किया शुभारंभ

कोरबा : राजस्व मंत्री अग्रवाल ने रानी धनराज कुंवर देवी स्वास्थ्य केन्द्र में सोनाग्राफी मशीन का किया शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मंत्री राजस्व व आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन एवं स्टाम्प ड्यूटी जयसिंह अग्रवाल ने विगत दिवस को कोरबा के रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हेतु सोनीग्राफी मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा जिले के लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार वृ़ि़द्ध हो रही है। पूर्व में जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा, पाली में सोनोग्राफी मशीन का संचालन होने से क्षेत्र की जनता को सोनोग्राफी का लाभ मिल रहा था। अब रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ होने से कोरबा तथा आस-पास क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगे भविष्य में इस चिकित्सालय में एक्स-रे की सुविधा के साथ ही अन्य सुविधाओं का विस्तार होगा।
इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी ने बताया कि रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ होने से कोरबा शहरी क्षेत्र तथा आस-पास के क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि निजी चिकित्सा संस्थानों में सोनोग्राफी का दर अधिक होने के कारण आम जनता को काफी दिक्कते होती थी। अब केंद्र में सोनोग्राफी की सुविधा मिलने से आंतरिक बिमारियों से ग्रसित व्यक्ति तथा गर्भवती महिलाओं को अपने गर्भस्थ शिशु की स्थिति जानने के लिए निजी चिकित्सकों के पास नही जाना पडे़गा। इससे क्षेत्र की जनता को आसानी से यह सुविधा मिलेगी जिससे उनकी समय और धन की बचत होगी।
इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक राज, डॉ. राकेश अग्रवाल, चिकित्सा अधिकारी, पी.जी.एम.ओ. रेडियोलॉजी, श्री भुवनेश्वर राज सहित गणमान्य नागरिक तथा चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57