Advertisement

कलेक्टर ने किया एन.एच. निर्माण कार्यं का निरीक्षण, दो दिन में अपेक्षित प्रगति नही लाने पर सिक्योरिटी मनी सीज करने के निर्देश

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शुक्रवार के लखनपुर शहर से कुंवरपुर डेम तक निर्माणाधीन एन.एच. का अधिकारियो के साथ निरीक्षण किया । उन्होंने लखनपुर शहर में पी.क्यू.सी. चैड़ीकरण तथा दूसरे लेन की खुदाई कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए कि लखनपुर शहर के अंदर वाले हिस्से में यदि दो दिन अपेक्षित प्रगति नही आई तो इस हिस्से का निर्माण करने वाले ठेकेदार की सिक्योरिटी मनीं सीज कर दी जाएगी और ठेकेदार भी बदल दिया जाएगा। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मौके पर ठेका कंपनी के मुख्य प्रतिनिधि के उपस्थित न रहने और अन्य प्रतिनिधि भेजने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल दोनो ठेका कंपनी डीवी और गावर के प्रमुखों से फोन पर बात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराई और स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एन.एच. के अधिकारियो को उदयपुर एवं सिंगीटाना के पास एक-एक टीम तथा लखनपुर शहर में दो टीम आवश्यक रूप से लगाने तथा लेबर और मशीनरी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने एस.डी.एम. उदयपुर को एन.एच. नवनिर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश देने के साथ यह भी कहा कि यदि निर्माणाधीन एन.एच. पर कोई दुर्घटना होती है तो एन.एच. के अधिकारियो पर एफआईआर दर्ज करायें। कलेक्टर ने कहा कि लखनपुर शहर में रोड के दोनों ओर कच्ची नाली बनाए ताकि बरसात का पानी आसानी से निकल जाए और जल भराव की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने अम्बिकापुर से उदयपुर तक पैच रिपेरिंग तथा डायवर्सन रोड का मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनिकेत साहू, एन.एच. के कार्यपालन अभियंता वी. के. पटोरिया सहायक अभियंता नितेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57