संचालक खाद्य का कार्यभार ग्रहण किया श्रीमती किरण कौशल ने

रायपुर/ 11 जून 2021/भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती किरण कौशल ने आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संचालक के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। श्रीमती कौशल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके बाद वे मार्कफेड कार्यालय में प्रबंध संचालक, मार्कफेड का पदभार ग्रहण किया।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)