Advertisement

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक का कार्यभार ग्रहण किया यशवंत कुमार ने

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के चिन्हांकित स्थलों के विकास कार्य होगी पहली प्राथमिकता

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर, 11 जून 2021भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी श्री यशवंत कुमार ने आज छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बोर्ड के शाखा प्रमुखों की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राज्य में संचालित विभिन्न पर्यटन गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के अंतर्गत चिन्हांकित स्थलों में क्रियान्वित किए जा रहे विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी ली और इन कार्यो को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बोर्ड की विभिन्न योजनाओं ट्राइबल टूरिज्म सर्किट, बुद्धिस्ट सर्किट सिरपुर, प्रसाद योजना के अंतर्गत मां बम्लेश्वरी मंदिर डांेगरगढ़ के कार्यो के बारे में जानकारी ली और इन सभी परियोजनाओं की निर्माण गति को तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और टीम भावना से बेहतर कार्य प्रदर्शन करने को कहा। श्री यशवंत कुमार ने कोरोना महामारी संक्रमण को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में घरेलु पर्यटन की ओर पर्यटकों को प्रेरित करने विशेष प्रयास करने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि फोटोग्राफी, पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों में विशेष रूचि रखने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री यशवंत कुमार नारायणपुर, बीजापुर, रायगढ़ और जॉजगीर-चांपा के कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें संचालक कृषि के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47