
बलरामपुर: सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल महावीरगंज की कार्यशाला संपन्न
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत भाजपा मंडल महावीरगंज की कार्यशाला संपन्न

बलरामपुर, 13 सितम्बर 2025। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के आह्वान तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के तहत शनिवार को मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला ग्राम पंचायत भवन बगरा प्रांगण, भाजपा मंडल महावीरगंज के अंतर्गत आयोजित हुई।

कार्यशाला के प्रभारी दीनानाथ यादव, सह प्रभारी शर्मीला गुप्ता (जिला पंचायत सदस्य), बद्री यादव, मुंशी राम, क्षेत्र के समस्त बीडीसी सदस्य राजकुमार यादव, संगीता अगरिया, पंच-सरपंच, बलरामपुर जिला अध्यक्ष ललन पाल, बूथ अध्यक्ष अनिल केसरी, युवा मोर्चा मंडल कार्यसमिति सदस्य बिमलेश कुशवाहा समेत प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के संयोजक, सहसंयोजक, उपाध्यक्ष, मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह आयोजन ग्राम पंचायत बगरा, जनपद पंचायत रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।









