Advertisement

तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को रौंदा, महिला को 100 मीटर तक घसीटा, दोनों की मौके पर मौत

बलौदाबाजार। जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को रौंद दिया। ट्रक चालक करीब 100 मीटर की दूरी तक महिला को घसीटता रहा। इसके बाद महिला के ऊपर से ट्रक को चलाते हुए आगे निकल गया। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चरौदा के रहने वाले रितेश जोशी अपनी पत्नी अंजू जोशी के साथ मंगलवार सुबह कसडोल गए हुए थे। करीब 10 बजे वे वापस चरौदा लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे 130 (बी) पर कसडोल मुख्य मार्ग के गुरुघासीदास चौक के पास बाइक सवार दंपति को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहा पति दूर जा गिरा, वहीं पत्नी ट्रक में बुरी तरह से फंस गई। ट्रक चालक करीब 100 मीटर की दूरी तक महिला को घसीटता रहा। इसके बाद महिला के ऊपर से ट्रक को चलाते हुए आगे निकल गया। महिला का पूरा शरीर कई हिस्सों में सड़क पर बिखर गया। वहीं गंभीर रूप से घायल पति ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47